बार-बार तुम याद आ जाते हो,

कई बार या ऐसे कहूं की बार-बार तुम याद आ जाते हो,

शाम को जब कबूतरों का झुंड वापस अपने घरौंदे मे आते है,

या फिर बारिश के मेघ बरस के वापस जातें है,

बार-बार तुम याद आ जाते हो,

स्‍कूल से छुटटी के वक्‍त जब बच्‍चे घर को जाते है

या सुनो जब आफिस से सब घर को भागते हैं

बार-बार तुम याद आ जाते हो,


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कानपुरिया क्लासिक : 001

आओ थोड़ी चर्चा कर लें

आज की बारिश